You are currently viewing जालंधर में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, 14 साल की मासूम को घर बुलाकर पड़ोसी ने लूटी आबरू; दो दिन पहले ही शिफ्ट हुआ था परिवार

जालंधर में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, 14 साल की मासूम को घर बुलाकर पड़ोसी ने लूटी आबरू; दो दिन पहले ही शिफ्ट हुआ था परिवार

जालंधर: जालंधर स्थित वेस्ट हलके के भार्गव कैंप इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां महज दो दिन पहले ही रहने आए एक परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक प्रवासी युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। इस घिनौनी वारदात के बाद से मासूम का परिवार गहरे सदमे में है और पूरे इलाके में भारी रोष का माहौल है।

आधी रात को बहाने से बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार दो दिन पहले ही भार्गव कैंप इलाके में शिफ्ट हुआ था। इसी दौरान मासूम बच्ची की जान-पहचान पड़ोस में रहने वाले एक प्रवासी युवक से हो गई। दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। एसीपी आतिश भाटिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक ने साजिश के तहत रात करीब 12 बजे नाबालिग को अपने घर बुलाया। बच्ची अपने परिजनों को बिना बताए चुपचाप उसके घर चली गई, जहां इस दरिंदे ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मां को सुनाई आपबीती, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
वारदात के बाद बदहवास और डरी-सहमी बच्ची जब वापस अपने घर लौटी, तो उसने रोते हुए अपनी मां को इस घिनौनी करतूत के बारे में सब कुछ बता दिया। बेटी की आपबीती सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना वक्त गंवाए मां अपनी बच्ची को लेकर नजदीकी पुलिस थाने पहुंची और पूरी घटना बताते हुए आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मेडिकल जांच पूरी, दरिंदे की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है। अब मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में दर्ज होने वाले बच्ची के बयानों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी युवक मौके से फरार है। जालंधर पुलिस ने उसे जल्द से जल्द दबोचने के लिए कई विशेष टीमों का गठन कर दिया है, जो उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

Horrifying act of brutality in Jalandhar: Neighbor lures 14-year-old girl to his home