You are currently viewing नॉर्थ हलका प्रभारी बनने के बाद वनीत धीर निकालेंगे ‘शुक्राना यात्रा’, 2 अगस्त को प्रमुख धार्मिक स्थलों पर होंगे नतमस्तक

नॉर्थ हलका प्रभारी बनने के बाद वनीत धीर निकालेंगे ‘शुक्राना यात्रा’, 2 अगस्त को प्रमुख धार्मिक स्थलों पर होंगे नतमस्तक

जालंधर: आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद मेयर वनीत धीर 2 अगस्त (रविवार) को अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सम्मानित साथियों के साथ ‘शुक्राना यात्रा’ निकालेंगे। हाल ही में उन्हें पार्टी ने जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

वनीत धीर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्राना यात्रा शाम 5:00 बजे श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा, प्रीत नगर पहुंचेगी और शाम लगभग 6:30 बजे श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन्हें मिली नई जिम्मेदारी के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर वे धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर पंजाब की खुशहाली, जालंधर नॉर्थ क्षेत्र के विकास तथा लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

वनीत धीर ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, सम्मानित साथियों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शुक्राना यात्रा में शामिल होकर अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें।

After becoming the North constituency in-charge, Vaneet Dhir will undertake a ‘Shukrana Yatra’ and pay obeisance at major religious sites on August 2.