You are currently viewing साइड में चल रहे साइकिल सवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; रोंगटे खड़े कर देगा ये CCTV फुटेज

साइड में चल रहे साइकिल सवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; रोंगटे खड़े कर देगा ये CCTV फुटेज

होशियारपुर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां रेत-बजरी से लदी एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी साइड पर जा रहे एक साइकिल सवार को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

मृतक की पहचान संतोख नगर, गढ़शंकर निवासी कश्मीरी लाल (पुत्र सगली राम) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, कश्मीरी लाल अपनी साइकिल पर सवार होकर नंगल रोड से शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदार और राहगीर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आनन-फानन में बुजुर्ग को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और गंभीर हालत में गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत (ब्रॉड डेड) घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर ड्राइवर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त, इलाके के लोगों में भारी रोष

घटना की सूचना मिलते ही थाना गढ़शंकर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दुर्घटनास्थल से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है, लेकिन अज्ञात ड्राइवर मौके से फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बन रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Out-of-control tractor-trolley runs over cyclist riding alongside; horrific death on the spot