You are currently viewing जालंधर में PM मोदी के दौरे को लेकर लागू हुआ विशेष डायवर्जन प्लान, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक रूट

जालंधर में PM मोदी के दौरे को लेकर लागू हुआ विशेष डायवर्जन प्लान, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक रूट

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट पर आ गई है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर तेज कर दी गई हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के नेतृत्व में तथा एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह व एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह की कड़ी निगरानी में शहर के प्रवेश, निकास और सभी प्रमुख अंदरूनी रास्तों पर एक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सुरक्षा के साथ आम जनता की सहूलियत पर फोकस

पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत रखने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि आम शहरवासियों को यातायात को लेकर कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। इसी रणनीति के तहत शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। यातायात को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि लोग जाम में फंसे बिना अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

Special traffic diversion plan implemented for PM Modi’s visit to Jalandhar