You are currently viewing अभाविप जालंधर महानगर की वर्ष 2026-27 की नई महानगर इकाई घोषित, डॉ. संदीप कुमार अध्यक्ष और गुरवीर सिंह बने मंत्री

अभाविप जालंधर महानगर की वर्ष 2026-27 की नई महानगर इकाई घोषित, डॉ. संदीप कुमार अध्यक्ष और गुरवीर सिंह बने मंत्री

जालंधर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), जालंधर महानगर द्वारा सत्र 2026–27 हेतु नई महानगर इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर डॉ. पंकज बग्गा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अभाविप, तथा अंकित कुंद्रा, प्रदेश सह सचिव, अभाविप पंजाब विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप कुमार को महानगर अध्यक्ष तथा गुरवीर सिंह को महानगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, विद्यार्थी हितों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर अंकित कुंद्रा, प्रदेश सह सचिव, अभाविप पंजाब ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि नई महानगर इकाई विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, परिसर आधारित गतिविधियों को सशक्त बनाने तथा संगठन को प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. पंकज बग्गा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अभाविप ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, संस्कार और संगठन के मूल्यों के साथ समाज एवं राष्ट्र के लिए कार्य करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई महानगर इकाई विद्यार्थी हितों एवं संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यार्थी हित, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

New ABVP Jalandhar city unit for 2026-27 announced; Dr. Sandeep Kumar appointed President and Gurveer Singh appointed Secretary