You are currently viewing पंजाब में मानसून की सुस्ती से उमस का कहर, आज से इन 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में मानसून की सुस्ती से उमस का कहर, आज से इन 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में मानसून की एंट्री को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उम्मीद के मुताबिक झमाझम बारिश नहीं होने से राज्य में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है।

आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में जुलाई के महीने में अब तक सामान्य से केवल 3 फीसदी अधिक बारिश हुई है, जबकि राजधानी चंडीगढ़ में हालात और भी चिंताजनक हैं। यहां अब तक सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि राज्य के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे आ गया है। बुधवार को फरीदकोट में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (9 जुलाई) से अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

पठानकोट-गुरदासपुर समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज पंजाब के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के 5 जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आसमानी आफत की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने इन जिलों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा, राजधानी चंडीगढ़ में भी आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

Humid conditions grip Punjab due to sluggish monsoon; heavy rain alert for 5 states starting today.