ब्यास: रोजी-रोटी और अच्छे भविष्य की तलाश में विदेश की धरती पर गए पंजाबी युवाओं के साथ अनहोनियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा और बेहद दर्दनाक मामला जर्मनी से सामने आया है, जहां कस्बा ब्यास के नजदीकी गांव बुड्ढा थेह के एक होनहार युवक की झील में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हर्षप्रीत सिंह के रूप में हुई है। विदेश से आई इस खबर ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक हर्षप्रीत सिंह करीब डेढ़ साल पहले ही अपने सपनों को साकार करने और परिवार के अच्छे भविष्य के लिए जर्मनी गया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि डेढ़ साल बाद उसके घर मौत की खबर पहुंचेगी। हर्षप्रीत की अचानक हुई इस मौत की सूचना जैसे ही गांव बुड्ढा थेह पहुंची, तो माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। नौजवान बेटे की मौत के कारण पूरे गांव और इलाके में गहरे शोक की लहर फैल गई है और हर आंख नम है। गांववासी और रिश्तेदार दुखी परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।


Tragic death of a Punjab youth by drowning in a lake in Germany, where he had gone a year and a half ago








