You are currently viewing 18 जून को करतारपुर में होगा संत बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग, भक्तों को देंगे नामदान

18 जून को करतारपुर में होगा संत बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग, भक्तों को देंगे नामदान

जालंधर: परम संत परम पूज्य बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम जालंधर के करतारपुर के व्हाइट स्पॉट रिजॉर्ट्स (White Spot Resorts) में 18 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।

बाबा जय गुरुदेव संगत पंजाब के प्रधान दीनानाथ जायसवाल और विनोद जायसवाल ने बताया कि बाबा उमाकांत जी महाराज अपने काफिले के साथ उज्जैन आश्रम से चलकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए पंजाब पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

विनोद जायसवाल के मुताबिक इस सत्संग कार्यक्रम में बाबा जी अपने सत्संग के माध्यम से प्रेम, भक्ति और मानव जीवन के कल्याण का संदेश देंगे। साथ ही वे उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु प्राप्ति का भेद (नामदान) भी प्रदान करेंगे।

दीनानाथ जायसवाल और विनोद जायसवाल ने अधिक से अधिक संख्या में सत्संगी भाईयों से कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग का लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक जागृति एवं आत्मिक उन्नति के इच्छुक लोगों के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।

Sant Baba Umakant Ji Maharaj’s Satsang to be held in Kartarpur on June 18