You are currently viewing बिक्रम मजीठिया मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस की SIT ने वकील को घोषित किया बेगुनाह; अब कल की सुनवाई पर टिकी सबकी नजरें

बिक्रम मजीठिया मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस की SIT ने वकील को घोषित किया बेगुनाह; अब कल की सुनवाई पर टिकी सबकी नजरें

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले में आज एक बड़ा मोड़ सामने आया है। इस केस में मजीठिया के साथ नामजद किए गए उनके वकील बिक्रमजीत सिंह बाथ को एक बड़ी राहत मिली है। अदालत में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने वकील बाथ को पूरी तरह बेगुनाह करार दे दिया है।

SIT ने कहा- गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं

जांच कमेटी ने अदालत को सूचित करते हुए स्पष्ट किया है कि इस मामले में वकील बिक्रमजीत सिंह बाथ की कोई संलिप्तता नहीं है और कानूनन उनकी गिरफ्तारी की कोई आवश्यकता नहीं है। पुलिस की इस क्लीन चिट के बाद वकील बाथ को एक कानूनी और राजनीतिक मोर्चे पर बहुत बड़ी राहत मिली है।

मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई

एक तरफ जहां वकील को राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें अब भी बरकरार हैं। अपनी गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए स. बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। इस बेहद अहम और संवेदनशील याचिका पर कल यानी 11 जून को अदालत में सुनवाई होने जा रही है। अब देखना यह होगा कि कल कोर्ट से मजीठिया को राहत मिलती है या पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Major turnaround in Bikram Majithia case: Police SIT declares lawyer innocent