You are currently viewing मशहूर सूफी सिंगर्स नूरां सिस्टर्स के पिता की किडनी फेल, पत्नी और बेटी डोनेट करने को तैयार; इस कारण रुका ऑपरेशन

मशहूर सूफी सिंगर्स नूरां सिस्टर्स के पिता की किडनी फेल, पत्नी और बेटी डोनेट करने को तैयार; इस कारण रुका ऑपरेशन

जालंधर: मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले भी उन्हें स्टंट डलवाने के चलते अस्पताल में दाखिल होना पड़ा था। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने फोन पर बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि तबीयत नासाज होने के कारण पिता को अस्पताल लाया गया है। वह लंबे समय से शुगर के मरीज हैं और इसी के चलते उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एक किडनी पूरी तरह फेल, डॉक्टरों ने दी ट्रांसप्लांट की सलाह

अस्पताल में पिता की देखभाल कर रहीं गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां ने बताया कि परेशानी बढ़ने पर उन्हें चेकअप के लिए किडनी अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक किडनी पूरी तरह से काम करना बंद कर चुकी है (फेल हो चुकी है), जबकि दूसरी किडनी भी बहुत कम काम कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी है।

पेट में इंफेक्शन के कारण रुका ऑपरेशन, पत्नी और बेटी डोनेट करने को तैयार

रितु नूरां ने आगे जानकारी दी कि फिलहाल उनके पिता के पेट में इंफेक्शन है, जिसके चलते अभी उनका ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। इस मुश्किल घड़ी में परिवार मजबूती से साथ खड़ा है और छोटी बेटी रितु के साथ-साथ उनकी मां दोनों ही किडनी डोनेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल नियमों के अनुसार मैच होने के बाद ही कोई किडनी डोनेट कर सकता है। अभी तक इसके लिए जरूरी टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

Renowned Sufi singers Nooran Sisters’ father suffers kidney failure; wife and daughter willing to donate