You are currently viewing राजा वडिंग के ’12×5 =48′ वाले बयान पर बना मजेदार पंजाबी गाना, Youtube पर तेजी से वायरल हो रहा गीत; गाने के बोलों में छिपा है मजेदार संवाद

राजा वडिंग के ’12×5 =48′ वाले बयान पर बना मजेदार पंजाबी गाना, Youtube पर तेजी से वायरल हो रहा गीत; गाने के बोलों में छिपा है मजेदार संवाद

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के एक पुराने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स का दौर चलने के बाद अब इस पर गाने भी बनने शुरू हो गए हैं। बीते जनवरी महीने में राजा वडिंग ने एक जनसभा के दौरान ’12 गुना 5 बराबर 48′ कह दिया था। उनकी गणित की इसी गलती पर अब लुधियाना के डुएट सिंगर पिंदू शाह ने एक नया गाना रिलीज किया है। इस गीत के जरिए उन्होंने बिना सोचे-समझे बयान देने वालों और कांग्रेस प्रधान पर तीखा तंज कसा है।

गाने के बोलों में छिपा है मजेदार संवाद

इस नए पंजाबी गीत के बोल लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। गाने में पति-पत्नी के बीच की मजेदार नोकझोंक दिखाई गई है, जहां पत्नी अपने पति से कहती है कि तुम पागल हो गए हो जो बिना सोचे-समझे कुछ भी बोले जा रहे हो। इस ताने के जवाब में पति बेहद मजाकिया अंदाज में कहता है कि मैं ज्यादा शराब पीने के बाद भी कभी अपनी भाभी को साली नहीं कहता और नशे में होने के बावजूद मैं कभी ’12 पांजा 48′ नहीं कहता।

देखें VIDEO-

यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा गीत

पंजाबी सिंगर पिंदू शाह ने अपना यह व्यंग्यात्मक गीत महज दो दिन पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने का टाइटल भी गणित के इसी मशहूर हुए फॉर्मूले पर ’12×5 =48′ रखा गया है। राजा वडिंग के चर्चित बयान से सीधे तौर पर जुड़े होने के कारण यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सिर्फ दो दिनों के भीतर ही इसे 50 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

A funny Punjabi song based on Raja Vading’s statement “12 x 5 = 48” is rapidly going viral on YouTube