
अमृतसर: पंजाब की भगवंत मान सरकार बेअदबी और ड्रग्स तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर कड़े कदम उठाने जा रही है। इसके लिए सरकार 10 और 11 जुलाई 2025 को विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। इस महत्वपूर्ण सत्र से पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई, सोमवार को सुबह 10:30 बजे अपने आवास पर कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है।
सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में दो मुख्य मुद्दों पर निर्णायक फैसले लिए जा सकते हैं। पहला मुद्दा है बेअदबी के खिलाफ एक सख्त कानून लाना। इस नए कानून के तहत धार्मिक ग्रंथों और आस्था का अपमान करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा। दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा ड्रग्स तस्करी पर लगाम कसना है। पंजाब में नशे की समस्या एक गंभीर चुनौती बनी हुई है, जिस पर सरकार अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि विपक्ष लगातार इन दोनों मुद्दों पर पंजाब सरकार को घेर रहा है। अब सरकार ठोस कार्रवाई करने के मूड में दिखाई दे रही है। ‘ड्रग फ्री पंजाब’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए सरकार का ध्यान नए डी-एडिक्शन क्लीनिक खोलने, नशा मुक्ति केंद्रों पर विशेष ध्यान देने और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए कानूनों में कठोर नियम शामिल करने पर केंद्रित हो सकता है। वर्तमान में, सरकार नशे की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर भी काम कर रही है।
View this post on Instagram

Punjab government’s big step








