You are currently viewing युवक का शव मिलने से जालंधर में सनसनी, आसपास के लोग बोले- नशे का आदि था मृतक

युवक का शव मिलने से जालंधर में सनसनी, आसपास के लोग बोले- नशे का आदि था मृतक

जालंधर: लम्मा पिंड चौक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान ज्ञानी निवासी भोगपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि यह मामला नशे से संबंधित हो सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के एएसआई संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Sensation in Jalandhar due to finding the dead body of a young man