You are currently viewing जालंधर के गांधी वनिता आश्रम से 45 लड़कियां भागी, मौके पर भारी हंगामा

जालंधर के गांधी वनिता आश्रम से 45 लड़कियां भागी, मौके पर भारी हंगामा

जालंधर: जालंधर के कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनिता आश्रम से करीब 45 लड़कियां भाग गई। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें कपूरथला चौक के पास ही रोक लिया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला। लड़कियां कपूरथला चौक के पास स्थित एक मॉल के बाहर इकट्ठा हो गईं। सभी लड़कियां पंजाब के अलग-अलग जिलों के संबंधित हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब 35 लड़कियां आश्रम लौट गईं जबकि बाकियों से भी बातचीत की जा रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

युवतियां आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। युवतियों का कहना है कि वे पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंध रखती हैं। उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। उस समय वे नाबालिग थी, जिस वजह से उनके साथ शादी करने वाले लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें गांधी वनिता आश्रम में रखा गया।