
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने खेल कोटे के तहत पुलिस विभाग में कार्यरत 24 स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) को पदोन्नति का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह पदोन्नति वर्ष 2011 से लंबित थी, जिससे पुलिस बल में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में दो दिन पूर्व चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक विशेष चाय पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनकी नई भूमिकाओं के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें नागरिकों की सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री मान ने पदोन्नति प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके साथ समूह तस्वीरें भी खिंचवाईं।
यह पदोन्नति पंजाब सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार का मानना है कि खेल कोटे से पदोन्नत हुए ये अधिकारी पुलिस विभाग में अपनी खेल भावना और टीम वर्क के मूल्यों को लेकर आएंगे, जिससे विभाग और अधिक मजबूत होगा।
View this post on Instagram

24 SHOs got promoted in Punjab








