You are currently viewing 2 साल का बच्चा निगल गया 8 सुइयां, परिजनों के उड़े होश; डॉक्टर भी रह गए हैरान; फिर यूं बचाई जान

2 साल का बच्चा निगल गया 8 सुइयां, परिजनों के उड़े होश; डॉक्टर भी रह गए हैरान; फिर यूं बचाई जान

नई दिल्ली: पेरू के तारापोटो में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 2 साल का बच्चा 8 सुइयां निगल गया। पर‍िवार को तब पता चला जब ये सुइयां आंतों तक पहुंचीं और भयानक दर्द उठा। पर‍िवार वाले भागकर अस्‍पताल पहुंचे। डॉक्‍टरों ने देखा तो वे भी हैरान रह गए। आख‍िरकार काफी मशक्‍कत के बाद बच्‍चे को बचा लिया गया। इसे मिरैकल बताया जा रहा क्‍योंकि सुइयां अंदर के अंगों में कई जगह धंसी हुई थीं। यह गनीमत थी कि कहीं रक्‍तस्राव नहीं हुआ, वरना जान जा सकती थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्‍टरों ने एक्‍सरे किया तो देखा कि सभी आठों सुइयां पाचनतंत्र के अंदर हैं। 2 तो खतरनाक रूप से मलाशय और मूत्राशय में घुस चुकी थीं। एक ने छोटी आंत को क्षतिग्रस्त कर दिया था। लेकिन ज्‍यादा अंदर तक नहीं गई थी, इसल‍िए रक्‍तस्राव नहीं हुआ। डॉक्‍टरों ने बताया कि नुकीली वस्तुएं निगलना खतरनाक है क्योंकि ये आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे गंभीर रक्तस्राव हो सकता है और पाचन रस का रिसाव हो सकता है।

डॉक्टरों ने कहा कि लड़का भाग्यशाली था कि उसे सुइयों से कोई गंभीर चोट नहीं आई। बहरहाल लंबे ऑपरेशन के बाद सभी सुइयों को निकाल लिया गया। आंत पर चोट थी, जिसका लंबा इलाज चला। दो हफ्ते बच्‍चे को सिर्फ तरह आहार दिया गया। सरकार ने कहा, यह उस खेत माल‍िक की गलती थी कि पशुओं को लगाने वाला इंजेक्‍शन यूं ही खेतों में फेंक दिया था। अगर समय पर सर्जरी नहीं की गई होती तो बचा पाना संभव नहीं था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Om Visa (@om_visa)

2 year old child swallowed 8 needles, family members shocked; Even the doctors were surprised; Then this is how I saved my life