चंडीगढ़: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज, गुरुवार और शुक्रवार के लिए पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, 3 जून तक राज्य में येलो अलर्ट बना रहेगा। इस बीच, भारत में मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और अनुमान है कि यह 25 जून के आसपास पंजाब में दस्तक दे सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पंजाब के छह जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर – में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, पंजाब के बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार शाम को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
View this post on Instagram
Weather will change in Punjab