
श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एक दुखद हादसा सामने आया है। सिंघेवाला गांव में एक पटाखा निर्माण इकाई की इमारत ढह गई, जिसके मलबे में दबकर पांच मजदूरों की जान चली गई और 27 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के कारण हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। हरियाणा सीमा के पास स्थित इस पटाखा फैक्ट्री में कर्मचारी पटाखे बनाने और पैक करने का काम कर रहे थे। मृतकों में ज्यादातर प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।
एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि मलबे से अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं और बाकी फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 20 घायल मजदूरों को बठिंडा के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि धमाका पटाखा निर्माण क्षेत्र में अज्ञात कारणों से हुआ था, जिसके कारण इमारत ढह गई। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मौतों फैक्ट्री ढांचा गिरने की वजह से हुई हैं ना कि आग के चलते।
View this post on Instagram
A firecracker factory building collapsed








