You are currently viewing पंजाब में सुबह-सुबह सड़क हादसा, गंदे नाले में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक; एक व्यक्ति ने गंवाई जान

पंजाब में सुबह-सुबह सड़क हादसा, गंदे नाले में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक; एक व्यक्ति ने गंवाई जान

बठिंडा: आज सुबह बठिंडा-तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास एक दुखद हादसा हुआ। यहां सीमेंट से भरा एक ट्रक गंदे नाले में गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। यह वही गंदा नाला है जहां कुछ समय पहले सवारियों से भरी एक बस भी गिर गई थी, जिसमें कई लोगों को जान-माल का नुकसान हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक बठिंडा-तलवंडी साबो रोड पर जा रहा था, तभी पुल से नीचे गंदे नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग बचाव कार्य में जुट गए।

Road accident in Punjab early in the morning