
समराला: समराला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने जा रहीं दो सहेलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए इस गलत काम में शामिल हुईं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समराला के एसएचओ पवित्र सिंह ने बताया कि खन्ना की एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस और समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सब-इंस्पेक्टर नितीश चौधरी ने पुलिस टीम के साथ हेडों चौकी के सामने नाकाबंदी की हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लुधियाना की ओर से आ रही एक बस से दो लड़कियां उतरीं और तेजी से चलने लगीं। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और महिला स्टाफ की मदद से तलाशी ली तो उनके पास से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान बठिंडा निवासी इकबाल कौर (20), जो वर्तमान में बलौंगी (मोहाली) में रहती है, और बरनाला निवासी अमरप्रीत कौर, जो वर्तमान में लांडरां (मोहाली) में रहती है, के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि दोनों सहेलियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों का तलाक भी हो चुका है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये दोनों फिरोजपुर से चंडीगढ़ में हेरोइन की सप्लाई करने जा रही थीं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
View this post on Instagram


Two friends in Punjab started doing such things








