You are currently viewing गुजरात से पकड़े गए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं दोनों आरोपी

गुजरात से पकड़े गए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं दोनों आरोपी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को माता के मढ के पास से पकड़ा गया है। आरोपियों के नाम विकी साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल (21) है। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वापस मुंबई ला जा रहा है। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि जिस गन से फायरिंग की थी, उसे सूरत की नदी में फेंक दिया था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो संदिग्धों को नवी मुंबई के पनवेल से हिरासत में लिया था। दोनों का हुलिया बांद्रा स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में कैद दो संदिग्धों से मैच करने के बाद उन्हें पकड़ा गया था।

बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दोनों आरोपियों ने रविवार तड़के करीब पांच बजे चार गोलियां चलाई थीं और मौके से भाग निकले थे। सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं। फायरिंग के कुछ घंटे बाद, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी।

The person who fired at Salman Khan’s house was caught from Gujarat Crime Branch arrested; Both the accused are said to be members of Lawrence Bishnoi gang