You are currently viewing तनावपूर्ण माहौल के बीच आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया की मोहाली कोर्ट में पेशी, सुखबीर बादल हिरासत में

तनावपूर्ण माहौल के बीच आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया की मोहाली कोर्ट में पेशी, सुखबीर बादल हिरासत में

मोहाली: पंजाब के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जिसके दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। मजीठिया की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल अपने समर्थकों के साथ मोहाली पहुंचे। जब उन्होंने कोर्ट की ओर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान सुखबीर बादल और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसमें पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस घटना के बाद अकाली कार्यकर्ता भड़क उठे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोहाली कोर्ट के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर, पंजाब के विभिन्न जिलों में भी अकाली नेताओं को हिरासत में लिया गया ताकि वे मोहाली न पहुंच सकें।

गौरतलब है कि बिक्रम मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था और उन पर अपनी ज्ञात आय से ₹540 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस को मजीठिया की 7 दिन की रिमांड मिली थी, जिसके बाद आज उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस ने कोर्ट से मजीठिया के और रिमांड की मांग की है, यह कहते हुए कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Sukhbir Badal was detained by the police