You are currently viewing भ्रष्टाचार मामले में रिमांड पर चल रहे IAS संजय पोपली के पुत्र ने की खुदकुशी, परिवार ने विजिलेंस पर लगाया आरोप

भ्रष्टाचार मामले में रिमांड पर चल रहे IAS संजय पोपली के पुत्र ने की खुदकुशी, परिवार ने विजिलेंस पर लगाया आरोप

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में चार दिन पहले गिरफ्तार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय पोपली के बेटे ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने बताया कि मृतक की पहचान कार्तिक पोपली के रूप में हुई है। उसने अपनी लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी। दूसरी ओर पोपली की पत्नी ने इस घटना के लिये विजिलेंस की टीम को जिम्मेदार बताया है क्योंकि विजिलेंस की टीम सर्च के लिये उनके घर आयी थी। पोपली का आज चार दिन का रिमांड खत्म हो रहा है। उन्हें अदालत में पेश किया जाना है।

Son of IAS Sanjay Popli, who is on remand in corruption case, commits suicide, family accuses Vigilance