You are currently viewing अचानक गिरी स्कूल की छत, मची चीख-पुकार, मलबे में दबे मासूम बच्चे; 4 की हालत बेहद नाजुक

अचानक गिरी स्कूल की छत, मची चीख-पुकार, मलबे में दबे मासूम बच्चे; 4 की हालत बेहद नाजुक

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद शहर से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल में अचानक छत ढह जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस खौफनाक घटना में पढ़ाई कर रहे कई मासूम बच्चे भारी मलबे के नीचे दब गए, जिससे पूरे स्कूल परिसर में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल की एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई, जिसके कारण उसके सहारे टिकी पूरी छत भी भरभरा कर नीचे आ गिरी।

स्टाफ ने मलबे से निकाले बच्चे, अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के तुरंत बाद स्कूल में भारी अफरातफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के स्टाफ ने बिना कोई देरी किए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। प्रशासन भी मामले की जानकारी मिलते ही जांच में जुट गया है।

School Roof Collapses Suddenly; Screams and Chaos Ensue, Innocent Children Trapped Under Rubble