You are currently viewing बड़ी ख़बर: भाई ही निकला कातिल! RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत का हत्यारा गिरफ्तार; इस वजह से उतारा मौत के घाट

बड़ी ख़बर: भाई ही निकला कातिल! RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत का हत्यारा गिरफ्तार; इस वजह से उतारा मौत के घाट

जालंधर( अमन बग्गा)  जालंधर के रहने वाले नामी RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की बेरहमी से की गई हत्या के सनसनीखेज मामले को कपूरथला पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सुलझा दिया है। सिमरनजीत सिंह का खून से लथपथ शव फगवाड़ा में LPU के नजदीक ‘लॉ गेट’ के पास से संदिग्ध हालातों में बरामद हुआ था। इस कत्ल के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया था।

जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का कत्ल किसी राजनीतिक या पेशेवर रंजिश के चलते नहीं, बल्कि पूरी तरह से एक घरेलू और पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद और पैसे के लेन देन के चलते किया गया है। यह कत्ल सिमरनजीत के मामा के बेटे शरणजीत ने किया था जिस को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस की कड़ाई से की गई शुरुआती पूछताछ में आरोपी भाई टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शरणजीत को फगवाड़ा बाईपास से गिरफ्तार किया गया हैं और कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पिछले काफी समय से एक कीमती पारिवारिक प्रॉपर्टी को लेकर कोर्ट-कचहरी और घरेलू स्तर पर गंभीर विवाद चल रहा था, इसी मामले को लेकर शनिवार को दोनों में आपसी बहस के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते बहस खूनी अंजाम तक पहुंच गई और आखिर सिमरनजीत सिंह की हत्या हो गई।

RTI Activist Simranjit’s Murder Case Solved: Cousin in Police Custody