You are currently viewing पंजाब: अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, ट्राले से टक्कर में 13 साल की बच्ची समेत 8 की मौत, 9 जिंदगी और मौत के बीच

पंजाब: अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, ट्राले से टक्कर में 13 साल की बच्ची समेत 8 की मौत, 9 जिंदगी और मौत के बीच

फाजिल्का: फाजिल्का में फिरोजपुर हाईवे पर आज सुबह एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी। सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक पिकअप गाड़ी और ट्राले के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 13 साल की बच्ची समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक हालत के चलते फरीदकोट रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डेरा ब्यास जा रहा था परिवार, रास्ते में पसरा मातम

मिली जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद के गांव मल्कज़ादे का एक परिवार अपने दिवंगत परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए पिकअप गाड़ी में सवार होकर डेरा ब्यास जा रहा था। गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग मौजूद थे। हंसते-खेलते जा रहे इस परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि आगे रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी फिरोजपुर हाईवे पर स्थित गांव हुसैनशाह के पास पहुंची, तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्राले ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार कि ट्राले का शीशा तोड़कर अंदर जा गिरे लोग

यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। पिकअप के ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे पांच लोग जोरदार झटके के कारण हवा में उछल गए और सामने वाले ट्राले का शीशा तोड़ते हुए सीधे उसके केबिन के अंदर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के असली कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Punjab: Tragic accident involving a family on their way to immerse ashes; 8 people