You are currently viewing एक्शन मोड में पंजाब पुलिस: शिवसेना नेता के हत्यारों ने की भागने की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

एक्शन मोड में पंजाब पुलिस: शिवसेना नेता के हत्यारों ने की भागने की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

मोगा: मोगा पुलिस की शिव सेना नेता की हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस आरोपियों को हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर आई थी, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि मोगा में मार्च महीने में शिव सेना शिंदे के जिला प्रमुख मंगत राम मंगा की हत्या के मामले में मोगा पुलिस ने हिमाचल से दो आरोपियों अरुण और सिकंदर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। आज मोगा पुलिस दोनों आरोपियों को सिंघा वाला गांव के पास एक जगह पर हथियार बरामद करने के लिए लेकर आई थी।

वहां से दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और उनमें से एक ने छुपा हुआ पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें एक गोली सिकंदर की टांग में लगी। जबकि दूसरा भागते हुए घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab Police in action mode