You are currently viewing पंजाब पुलिस का मुख्य सिपाही इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया, बिना कोर्स पूरा किए भेजा गया वापस

पंजाब पुलिस का मुख्य सिपाही इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया, बिना कोर्स पूरा किए भेजा गया वापस

बठिंडा: पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में 29 मई को चल रही एक परीक्षा में बठिंडा पुलिस के मुख्य सिपाही फैज मोहम्मद को नकल करते हुए पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद उसे इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स पूरा किए बिना ही वापस भेज दिया गया।

इस संबंध में जारी आदेश पत्र के अनुसार, डीएसपी इंडोर की रिपोर्ट में बताया गया कि 29 मई को इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स के तहत जिला काडर के पंजाब पुलिस रूल्स एवं पुलिस स्टेशन फंक्शनिंग विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इस परीक्षा में बठिंडा पुलिस का मुख्य सिपाही फैज मोहम्मद भी शामिल हुआ था। परीक्षा के दौरान वह इस विषय से संबंधित एक पर्ची के साथ पकड़ा गया। पत्र में आगे कहा गया है कि मुख्य सिपाही ने अनुचित तरीके से पर्ची का इस्तेमाल करके पीटीसी मैन्यूल के चैप्टर नंबर 04 के पैरा नंबर 4.3 -1 और अकादमी द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किया है। ऐसा करके मुख्य सिपाही ने पुलिस अनुशासन को तोड़ा है।

आदेश पत्र के अंत में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि मुख्य सिपाही फैज मोहम्मद को बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स पूरा किए ही जिला बठिंडा वापस भेजा जाता है। यह आदेश डायरेक्टर पीपीए की अनुमति के बाद जारी किया गया है।

फिल्लौर अथॉरिटी ने इस पत्र की प्रतियां डायरेक्टर जनरल पुलिस, ट्रेनिंग शाखा, पंजाब, सीनियर कप्तान पुलिस बठिंडा को मुख्य सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए, कमांडेंट कम डिप्टी डायरेक्टर इंडोर एवं आउटडोर पीपीए फिल्लौर, डीएसपी इंडोर आउटडोर पीपीए फिल्लौर, सीडीआई एवं सीएलआई पीपीए फिल्लौर, इंचार्ज एग्जामिनेशन ब्रांच पीपीए फिल्लौर को भेजी हैं। इसके अतिरिक्त, पत्र की एक प्रति सेना क्लर्क बाहरी, पीपीए को संबंधित मुख्य सिपाही को तुरंत उसके जिले में भेजने के लिए भी भेजी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab Police Head Constable caught cheating