You are currently viewing पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट केस में पंजाब पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी का बेटा और ठेकेदार भी गिरफ्तार; 5 मजदूरों की गई थी जान

पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट केस में पंजाब पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी का बेटा और ठेकेदार भी गिरफ्तार; 5 मजदूरों की गई थी जान

मुक्तसर: मुक्तसर के लांबी के गांव सिंघेवाला में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह के अलावा दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तरसेम सिंह का बेटा नवराज सिंह और मजदूर ठेकेदार राज कुमार शामिल हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने नवराज और ठेकेदार राजकुमार को हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है कि बीती रात (वीरवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि) लांबी हलके के गांव सिंघेवाला के खेतों में आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह की पटाखा फैक्ट्री में एक जोरदार धमाका हुआ था। इस विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई और दो मंजिला इमारत ढहने से मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 33 लोग घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद से ही मजदूर ठेकेदार राज कुमार फरार था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसका नाम बाद में प्राथमिकी (एफआईआर) में दर्ज किया गया है। बता दें कि तरसेम की पत्नी सुखचैन कौर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, और उसका नाम भी एफआईआर में शामिल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab Police action in firecracker factory blast case