You are currently viewing Petrol-Diesel Price Hike: बड़ा झटका: इतने रुपए महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, पंजाब समेत देश भर में बढ़ गए ईंधन के दाम

Petrol-Diesel Price Hike: बड़ा झटका: इतने रुपए महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, पंजाब समेत देश भर में बढ़ गए ईंधन के दाम

Petrol-Diesel Price Hike News: देश के लोगों को एक बार फिर से महंगाई की मार लगी हैं। पंजाब समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है. अब पंजाब में लगभग 101 रुपए के आसपास पेट्रोल और डीजल की कीमत 90.78 हो गई हैं।

इस वजह से बढ़े रेट, और भी महंगा हो सकता पेट्रोल डीजल

ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आ गया था. जिसकी वजह से भारत की सरकारी कंपनियों को हर दिन एक हजार करोड़ यानी महीने में 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था. कुछ समय पहले तक जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वह अब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है. बता दें कि पिछले लगभग 4 सालों से स्थिर चल रही कीमतों में आज बड़ा बदलाव आ गया है. आने वाले समय में पेट्रोल डीजल और भी महंगा हो सकता है।

Fuel Price Shock: Petrol Up by ₹3.14, Diesel by ₹3.11 Across India