नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली सरकार ने 15 मई से ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत क्रांतिकारी बदलाव लागू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद के काफिले की गाड़ियां घटाकर इसकी शुरुआत की है।
सरकार के ये 5 बड़े फैसले बदल देंगे दिल्ली
2 दिन वर्क फ्रॉम होम: सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 2 दिन घर से काम (WFH) अनिवार्य। 50% सरकारी बैठकें अब सिर्फ ऑनलाइन होंगी।
मेट्रो मंडे और ट्रांसपोर्ट बोनस: हर सोमवार सीएम और सभी मंत्री मेट्रो से चलेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को 10% अतिरिक्त अलाउंस मिलेगा।
दफ्तरों के समय में बदलाव: दिल्ली सरकार के ऑफिस अब सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक और MCD दफ्तर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
विदेशी दौरों पर रोक: मंत्रियों और अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर पूरी तरह पाबंदी। जनता से भी एक साल तक विदेश न जाने का आग्रह।
ईंधन और बिजली की बचत: अधिकारियों के तेल कोटे में 20% की कटौती। सरकारी दफ्तरों में AC का तापमान 24-26 डिग्री पर फिक्स रहेगा।









