You are currently viewing ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने नहीं पहना था मास्क, SP ने ठोका 2,000 रुपए का जुर्माना

ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने नहीं पहना था मास्क, SP ने ठोका 2,000 रुपए का जुर्माना

पुरीः ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को बिना मास्क के ड्यूटी पर आना महंगा पड़ गया। दूसरों को नियम और कानून का पाठ पढ़ाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने खुद मास्क नहीं पहन रखा था। उच्चाधिकारियों ने जब इस ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को देखा, तो उससे दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Image

पुरी के एसपी डॉ. कंवर विशाल सिंह ने कहा, हमने अपने पुलिस कांस्टेबल का चालान किया है। ये आम लोगों के लिए भी सख्त संदेश है कि हम अपने स्टाफ को भी मास्क न पहना होने पर नहीं बख्श रहे, हम ऐसा करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शेंगे।

On-duty traffic police constable did not wear mask, SP slapped Rs 2,000 fine