You are currently viewing विधायक रुपिंदर रूबी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम चन्नी ने किया स्वागत; आम आदमी पार्टी पर कथनी-करनी में अंतर का आरोप

विधायक रुपिंदर रूबी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम चन्नी ने किया स्वागत; आम आदमी पार्टी पर कथनी-करनी में अंतर का आरोप

चंडीगढ़: पंजाब में बठिंडा (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी(आप) विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। रूबी सायं यहां राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंच पर बैठी दिखाई दीं। इस मौके पर सिद्धू ने रूबी के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करते हुये उनका पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पूरा सम्मान देने और पार्टी में पारिवारिक सदस्य बना कर रखेंगे। चन्नी ने भी रूबी का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया।

रूबी ने इस मौके पर कहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, चन्नी, सिद्धू, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, परगट सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं का उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चन्नी और सिद्धू द्वारा गत 50 दिनों में जो काम किये हैं उनसे वह अत्यधिक प्रभावित हुई है और कहना चाहती हैं कि कांग्रेस ही राज्य में आम लोगों के लिये काम कर रही है। इसलिये उन्होंने कांग्रेस में आने का मन बनाया।

कि वह एक आम परिवार से हैं और पीएचडी कर रहीं हैं। वह राज्य के लोगों के लिये कुछ करना चाहती थी और आप की नीतियों तथा पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देख कर लगा कि वह राज्य के लोगों के लिये कुछ अच्छा करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें पता लगा कि पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। पार्टी में कुछ ऐसे फैसले लिये गये जिससे पार्टी का ग्राफ नीचे जा रहा था। मन दुखी हो रहा था कि पार्टी राज्य के लिये कोई काम नहीं कर रहीं थी। वह तो प्रदेश पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान को आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने को लेकर मांग कर रहीं थीं।

वहीं चन्नी ने कहा कि रूबी के कांग्रेस में शामिल होने से यह साबित हो गया है कि राज्य में आम आदमी का शासन है और आप एक महज छलावा और ड्रामा है। उन्होंने दावा किया कि रूबी को देखते हुये राज्य का युवा और लोग अब कांग्रेस की ओर आ रहे हैं।

MLA Rupinder Ruby holds Congress’s hand, CM Channi welcomes; Aam Aadmi Party accused of difference of words and deeds