You are currently viewing जालंधर नॉर्थ में ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम का बजा बिगुल, Ward 77 में मेयर वनीत धीर और डॉ. बी.डी. शर्मा ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान, घर-घर से मिल रहा आशीर्वाद और भारी समर्थन

जालंधर नॉर्थ में ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम का बजा बिगुल, Ward 77 में मेयर वनीत धीर और डॉ. बी.डी. शर्मा ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान, घर-घर से मिल रहा आशीर्वाद और भारी समर्थन

जालंधर,( 26 सितंबर);आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं जालंधर के मेयर वनीत धीर ने अपने हलके में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत वार्ड-77 से की। इस दौरान वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

वनीत धीर ने कहा कि ‘मान दे मुनाफे’ कोई साधारण जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि लोगों तक सरकार के कामों का वास्तविक रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतर शिक्षा, महिलाओं और परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से आम लोगों को आर्थिक राहत मिली है और यही लाभ घर-घर तक पहुंचाना इस अभियान का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ में यह अभियान लगातार सभी वार्डों में चलाया जाएगा ताकि हर परिवार तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे उत्साहजनक रिस्पॉन्स से स्पष्ट है कि वे विकास और जनहित की राजनीति को समर्थन दे रहे हैं।

वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा ने कहा कि वार्ड-77 से अभियान की शुरुआत लोगों के बीच सीधे संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और लोगों को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी देंगे.

 

‘Mann De Munafe’ Campaign Gains Momentum in Jalandhar North: Mayor Vineet Dheer and Dr. B.D. Sharma Launch Door-to-Door Campaign in Ward 77, Receiving Blessings and Strong Support from Residents