You are currently viewing विजिलेंस ब्यूरो का बड़ा एक्शन, CIA स्टाफ का ASI 1.30 लाख रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

विजिलेंस ब्यूरो का बड़ा एक्शन, CIA स्टाफ का ASI 1.30 लाख रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

फिरोजपुर: पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो मोहाली ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस की टीम ने फिरोजपुर के CIA स्टाफ में तैनात एएसआई गुरजीत सिंह उर्फ गोल्डी को 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे और इलाके में भारी हड़कंप मच गया है।

NDPS केस से नाम निकालने के लिए मांगी थी मोटी रकम

मिली जानकारी के अनुसार, थाना सदर फिरोजपुर में बीते 19 मई को नशा तस्करी (NDPS एक्ट) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में नौरंग के लेली वाला के रहने वाले बोहड़ा पुत्र बलवीर सिंह को नामजद किया गया था। आरोप है कि ए.एस.आई. गुरजीत सिंह ने बोहड़ा को गिरफ्तार न करने और केस में राहत देने के बदले 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

2.30 लाख में हुआ था सौदा, पहली किस्त पहले ही वसूली

दोनों पक्षों के बीच काफी बातचीत के बाद यह सौदा 2.30 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोपी ए.एस.आई. इस रकम में से 1 लाख रुपये की पहली किस्त पहले ही हड़प चुका था। लेकिन शिकायतकर्ता ने इस भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय सीधे विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी।

विजिलेंस ने जाल बिछाकर दूसरी किस्त लेते हुए दबोचा

शिकायत मिलते ही विजिलेंस ब्यूरो मोहाली की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जैसे ही शिकायतकर्ता ने बाकी बचे 1.30 लाख रुपये ए.एस.आई. गुरजीत सिंह को थमाए, विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस द्वारा आरोपी के खिलाफ मोहाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

Major Action by Vigilance Bureau: CIA Staff ASI Caught Red-Handed Accepting a Bribe of 1.30 Lakhs