चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की जनहितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर खेल जगत की कई नामचीन हस्तियों ने पार्टी का दामन थाम लिया है। पंजाब स्टाइल कबड्डी के विश्व प्रसिद्ध स्टार खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले ‘कबड्डी का चीता’ नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया आज आधिकारिक तौर पर साथियों समेत आम आदमी पार्टी पंजाब में शामिल हो गए हैं।
सीएम मान के ओएसडी ने करवाई पार्टी में शमूलियत
चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी (OSD) राजबीर सिंह घुम्मन ने किंदा बिहारीपुरिया और उनके साथ आए अन्य अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों व गणमान्य व्यक्तियों का पार्टी में औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पार्टी का सिरोपा पहनाकर ‘आप’ परिवार में शामिल करवाया गया। खेल जगत के इन बड़े सितारों के पार्टी में आने से ‘आप’ को खेल और युवाओं के वर्ग में एक बहुत बड़ी मजबूती मिली है।
खेलों के प्रति ‘आप’ सरकार की सोच से प्रभावित होकर लिया फैसला
पार्टी में शामिल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खिलाड़ियों को पूरा मान-सम्मान मिल रहा है, जिससे प्रभावित होकर ही उन्होंने आज ‘आप’ का साथ देने का फैसला किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और राज्य में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।

‘Kabaddi Cheetah’ Enters AAP: International Star Kinda Biharipuria Joins Aam Aadmi Party Along with Associates








