You are currently viewing जालंधर पुलिस का एक्शन, नशा विरोधी अभियान के तहत 47 नशीली गोलियों समेत तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर पुलिस का एक्शन, नशा विरोधी अभियान के तहत 47 नशीली गोलियों समेत तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर के कस्बा गोराया में पुलिस ने “युद्ध नशे के विरुद्ध” नामक विशेष अभियान के तहत नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47 नशीली गोलियां बरामद की हैं और इस संबंध में एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गोराया के मुख्य अधिकारी, इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क ने प्रेस को बताया कि 1 जुलाई, 2025 को जालंधर ग्रामीण पुलिस की ए.एस.आई. सुरिंदर मोहन के नेतृत्व वाली टीम ने गश्त के दौरान गांव बुंडाला रोड, गांव काहना ढेसीया से नीतिश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 47 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

थाना गोराया में एएसआई सुरिंदर मोहन ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत एफआईआर नंबर 122 दिनांक 01-07-2025 दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विर्क ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीतिश को फिल्लौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह गोलियां किससे लाया था और आगे किसे बेचने वाला था। इसके साथ ही, उसके अन्य नशा तस्करों के साथ संबंधों की भी जांच की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Jalandhar Police’s action arrested a smuggler