जालंधर: जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास पिछले 45 वर्षों से लॉटरी की दुकान चलाकर कई लोगों को लखपति और करोड़पति बना चुके लॉटरी विक्रेता सरबजीत सिंह पर आखिरकार किस्मत पूरी तरह मेहरबान हो गई। सालों से दूसरों की तकदीर बदलते देखने वाले सरबजीत सिंह इस बार खुद लखपति बन गए हैं। शनिवार को उनके द्वारा खुद रखी गई एक अनिबिकी टिकट पर एक लाख रुपये का पहला बंपर इनाम निकला है।
ग्राहक ने नहीं खरीदी टिकट, खुद 120 रुपये देकर रख ली
जानकारी के मुताबिक, सरबजीत सिंह की दुकान पर राजश्री लॉटरी की 10 कॉपियों का एक सेट आया हुआ था। बिक्री के दौरान सभी टिकटें बिक गईं, लेकिन उसमें से एक टिकट बिना बिके बच गई। कोई खरीदार न मिलने पर सरबजीत सिंह ने खुद 120 रुपये की वह टिकट अपने पास रख ली। शनिवार को जब लॉटरी के आधिकारिक नतीजे घोषित किए गए, तो उसी 120 रुपये वाली टिकट ने उन्हें 1 लाख रुपये का पहला इनाम दिला दिया।
दुकान से निकले 7-8 बंपर इनाम, पहली बार खुद जीता जैकपॉट
सरबजीत सिंह पिछले करीब साढ़े चार दशक से इस कारोबार से जुड़े हैं। उनकी इस प्रसिद्ध दुकान से अब तक 7 से 8 ग्राहकों के बड़े बंपर इनाम निकल चुके हैं और कई लोगों की जिंदगी बदल चुकी है। हालांकि, यह पहला मौका है जब खुद दुकानदार के हाथ ऐसा जैकपॉट लगा हो। नतीजे सामने आने के बाद परिवार और आसपास के दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।


Jalandhar lottery seller strikes it rich overnight; after spending 45 years making others wealthy, he kept an unsold




