You are currently viewing जालंधर में खराब लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सुधारने के लिए IPS सतेंद्र सिंह को सौंपी गई कमान, बने नए पुलिस कमिश्नर, पंजाब में 11 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़े लिस्ट

जालंधर में खराब लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सुधारने के लिए IPS सतेंद्र सिंह को सौंपी गई कमान, बने नए पुलिस कमिश्नर, पंजाब में 11 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़े लिस्ट

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के गृह विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

इस फेरबदल में जालंधर कमिश्नरेट की नियुक्ति सबसे अहम मानी जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा जारी तबादला आदेशों में धनप्रीत कौर रंधावा का तबादला कर दिया गया हैं।

वर्तमान में लुधियाना रेंज में डीआईजी के पद पर तैनात IPS सतेंद्र सिंह (2010 बैच) को पदोन्नत कर जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सरकार ने उन्हें जालंधर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

देखें लिस्ट-

IPS Satender Singh Handed Command to Improve Law and Order Situation in Jalandhar; Appointed New Police Commissioner