You are currently viewing उत्तरी हल्के के किशनपुरा रैली में हैनरी ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन,सिद्धू ने निकाली विरोधियों की हवा

उत्तरी हल्के के किशनपुरा रैली में हैनरी ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन,सिद्धू ने निकाली विरोधियों की हवा

जालंधर: नार्थ हल्के की जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया की वह हैनरी के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है। पिछले दिनों जालंधर लोकसभा उप चुनाव को लेकर हैनरी ने अपने कार्यलय में एक विशाल रैली का आयोजन किया था जिससे उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला था ऐसा ही आज पृथ्वी नगर नजदीक किशनपुरा में एक रैली में देखने को मिला। जिसमे हजारों की तादाद में क्षेत्र की महिलाएं और नौजवान इस रैली का हिस्सा बने।इलाका निवासियों द्वारा मुख्य मेहमान पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सरदार नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी का पुष्प वर्षा और ढोल धमाके के साथ स्वागत किया गया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सभी इलाका निवासियों का धन्यवाद किया और रैली में उपस्तिथ भारी संख्या में महिलाओं के इक्कठ को देखकर बोले की मैंने ऐसी रैली कहीं नहीं देखी जहाँ महिलाओं की औसत 90 प्रतिशत हो। सिद्धू मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान पर जम कर बरसे। उन्होंने जनता को सम्बोदित करते हुए कहा की राज्य में भय और दहशत का माहौल है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और लोगों ने राज्य से बाहर जाना शुरू कर दिया है। सिद्धू ने कहा की दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से पंजाब की सरकार चल रही है। जिससे पंजाब दिन प्रतिदिन कमज़ोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार यह दावा कर रही है की हमने इतने टीचर्स को पक्का कर दिया है। सरकार दिखाए कहाँ पक्का किया है। सिद्धू ने कहा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हर आए दिन गोलियां चलने और हत्या होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, वहीं हर तरफ अराजकता का माहौल है। इसके बावजूद भी आप सरकार कानून व्यवस्था दुरूस्त करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की आम आदमी की सरकार ने पंजाब के विकास और खुशहाली को ग्रहण लगा दिया है। उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार ने कांग्रेस के शाशनकाल के दौरान चल रहे सभी विकास कार्यो को बंद करवा दिया और कांग्रेस की योजनाओं पर भी प्रतिबंध लगा रहे है। हैनरी ने कहा की आप सरकार की सत्ता एक वर्ष पूरा हो चूका है पर इनके पास विकास करवाने के लिए कोई भी योजना नहीं।

विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की नार्थ हल्के की जनता द्वारा दिए गए प्यार की बदौलत हमें इतना बल मिला की हमारा परिवार सदा इनका ऋणी रहेगा। उन्होंने जनता से यह अपील की उनकी एक -एक वोट भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के लिए शहीद हुए पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह जी के लिए श्रद्धांजलि होगी। हैनरी ने यह भी कहा यह चुनाव कोई पार्टीबाजी नहीं है इसलिए हमें पार्टीबाजी से उठकर प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को भारी बहुमत से विजय दिलानी चाहिए तांकि जालंधर निवासियों की बदौलत सवर्गीय चौधरी संतोख सिंह जी की आत्मा को शांति मिल सके।

कांग्रेसी उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी ने जनता से यह अपील की वह अपना कीमती वोट कांग्रेस पार्टी को दे और उन्होंने जनता को यह विशवास दिलाया की वह लोकसभा चुनाव जीत कर जालंधर निवासियों की आवाज़ बनेगी।

इस रैली में कांग्रेस पार्टी की मीडिया इंचार्ज टीना चौधरी वार्ड न 57 के सीनियर कांग्रेसी नेत्री पवन सूरी,राज कुमार राजू,ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कम्बोज,संजीव कुकन,राज कुमार सूरी,डा कल्याण,कमल कपूर,अश्वनी पलटा,लव गुलाटी,रत्नेश सैनी, बावा वर्मा, दीपक शर्मा मोना,सतबीर काली,अनिल ढल्ल, प्रो छत्रपाल,रमित दत्ता,अनिल कुमार नीटा,राज कुमार सहगल,सुरिंदर भोगल,अशोक शर्मा,जोगिन्दर सिंह ,ओंकार,पूर्व पार्षद अवतार सिंह, पूर्व पार्षद पति कुलदीप भुल्लरविजय सहगल,विनय शर्मा,शाम ,दविंदर शर्मा,नरेश शर्मा,राजिंदर शर्मा,पवन,ब्रिज पलटा,विजय सबरवाल,अनिल कुमार नीटा,अजय आनंद,मनोज आनंद,लक्ष्य, सन्नी दत्ता,मोहित शारदा,बबलू शर्मा,पोईण्द्र दत्ता,रोहित दत्ता,राम कुमार,संदीप आदि भारी संख्या में सहयोग दिया।

In the Kishanpura rally of Northern Halke Henry showed power Sidhu took out the air of the opponents