You are currently viewing पत्नी के प्रेमी से खौफनाक इंतकाम, सरेआम सड़क पर रोका, पहले दांतों से कान चबाया फिर चाकू घोंपकर कर दी हत्या

पत्नी के प्रेमी से खौफनाक इंतकाम, सरेआम सड़क पर रोका, पहले दांतों से कान चबाया फिर चाकू घोंपकर कर दी हत्या

अमृतसर: अमृतसर में अवैध संबंधों के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की इस कदर बेरहमी से हत्या की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। गुस्से में आगबबूला आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पहले तो युवक को अपने दांतों से बुरी तरह नोचा, उसका एक कान काटकर अलग कर दिया और उसके दांत तोड़ डाले। इसके बाद आरोपी ने तेजधार हथियार (किरच) से युवक के पेट में ताबड़तोड़ वार कर उसे सरेआम मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी और बेटे की आंखों के सामने खूनी खेल

मृतक की पहचान तरनतारन जिले के गांव भोजिया निवासी डेविड मसीह के रूप में हुई है। डेविड की पत्नी रिंपी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि देर शाम उसका पति मोटरसाइकिल से अमृतसर से वापस घर लौट रहा था। रिंपी और उसका बेटा सैमुअल मसीह एक अन्य मोटरसाइकिल पर डेविड के पीछे-पीछे आ रहे थे। जब वे गांव बोहडू से मडियाला की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर मुख्य आरोपी अशोक मसीह, उसका बेटा अभिषेक और इमानुएल उर्फ मानी (तीनों निवासी गांव भोजिया) वहां आ धमके। आरोपियों ने डेविड की मोटरसाइकिल को जबरन रोका और उस पर खौफनाक हमला बोल दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया केस

पत्नी रिंपी के मुताबिक, आरोपियों ने सरेआम डेविड के पेट में तेजधार हथियार से कई वार किए और उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। इस जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल डेविड को तुरंत अमृतसर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही चाटीविंड थाना और बोहडू पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। चाटीविंड थाने के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर हरचंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि मुख्य आरोपी अशोक मसीह की पत्नी के साथ मृतक डेविड मसीह के अवैध संबंध थे और इसी पुरानी रंजिश के चलते इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

Horrific Revenge on Wife’s Lover: Stopped Publicly on the Street, First Chewed Off His Ear with His Teeth