You are currently viewing पंजाब: पहले मनाया जन्मदिन और फिर लड़का- लड़की ने लगा दी भाखड़ा नहर में छलांग, दोनों के शव बरामद; इलाके में छाया मातम

पंजाब: पहले मनाया जन्मदिन और फिर लड़का- लड़की ने लगा दी भाखड़ा नहर में छलांग, दोनों के शव बरामद; इलाके में छाया मातम

रोपड़: रोपड़ गार्डन कॉलोनी निवासी एक युवक और युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में माजरी पुल भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दोनों को भाखड़ा नहर से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। नहर में कूदने से पहले लड़के ने अपने एक दोस्त को भी बुलाया था, जिसके बाद दोनों ने नहर में छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने लड़का-लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन वे पानी के तेज बहाव में बह गये। करीब आधे घंटे बाद दोनों के शव आधा किलोमीटर दूर से बरामद कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि दोनों की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200

बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे। कल लड़की का जन्मदिन था और लड़के ने इसे अच्छे तरीके से मनाया।

इस घटना के बारे में एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़का और लड़की भाखड़ा नहर में कूद गए हैं और दोनों की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

In Punjab, a young man committed suicide along with a girl living in the colony, bodies of both recovered from Bhakra canal