You are currently viewing पंजाब चुनाव से पहले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब चुनाव से पहले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने लिया बड़ा फैसला

अंबाला: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के पंजाब से एक प्रमुख नेता रहे गुरनाम सिंह चढूनी ने आज घोषणा की कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और इसकी उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। चढूनी यहां भारतीय किसान यूनियन के ‘देश बचाओ – संविधान बचाओ‘ सम्मेलन में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह नई पार्टी बनाएंगे और उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में हवा उन किसान नेताओं के पक्ष में बह रही है जिन्होंने किसान आंदोलन का नेतृत्व किया और तीन केंद्रीय कृषि कानून रद्द करवाए। चढूनी ने कहा कि हालांकि किसानों का संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है और न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों के परिवारों को मुआवजे समेत मांगें माने जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।