You are currently viewing पंजाब में चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, फर्जी मतदाताओं पर होगा एक्शन, इस तारीख से होगी SIR, करोड़ों वोटर्स का खंगाला जाएगा डाटा

पंजाब में चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, फर्जी मतदाताओं पर होगा एक्शन, इस तारीख से होगी SIR, करोड़ों वोटर्स का खंगाला जाएगा डाटा

चंडीगढ़: पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। आयोग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 15 जून से ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) का तीसरा चरण शुरू करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस महा-अभियान के तहत पंजाब के करीब 2.14 करोड़ मतदाताओं के डेटा को खंगाला जाएगा ताकि वोटर लिस्ट को आगामी चुनावों से पहले पूरी तरह से अपडेट किया जा सके।

इस विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पंजाब और चंडीगढ़ के हर इलाके में जाकर घर-घर दस्तक देंगे और मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट से फर्जीवाड़े को जड़ से खत्म करना है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस दौरान जहां एक तरफ पहली बार वोट डालने के पात्र बने नए वोटरों के नाम लिस्ट में जोड़े जाएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ गलत, फर्जी या दोहराए गए नामों को मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।

Election Commission’s Major Announcement: SIR to Begin in Punjab from This Date