You are currently viewing पंजाब-चंडीगढ़ में महंगाई का डबल अटैक, 5 दिन में दूसरी बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG

पंजाब-चंडीगढ़ में महंगाई का डबल अटैक, 5 दिन में दूसरी बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG

जालंधर: पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोगों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने पिछले पांच दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। ईंधन के साथ-साथ इस बार सीएनजी (CNG) के रेट में भी 1.73 रुपये का तगड़ा इजाफा किया गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 15 मई को ही पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर 3-3 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिससे जनता अभी संभल भी नहीं पाई थी कि नया झटका दे दिया गया।

पंजाब के प्रमुख शहरों और चंडीगढ़ में नए रेट

जालंधर: यहां पेट्रोल की कीमत पहले ₹100.40 थी, जो अब बढ़कर ₹101.41 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी ₹90.35 से महंगा होकर अब ₹91.24 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

लुधियाना: औद्योगिक नगरी लुधियाना में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह ₹101.11 से बढ़कर ₹101.98 प्रति लीटर हो गया है। डीजल में 89 पैसे का इजाफा हुआ है और नया रेट ₹90.90 से बढ़कर ₹91.79 प्रति लीटर हो गया है।

पठानकोट: यहां पेट्रोल के दाम ₹101.60 से बढ़कर ₹102.46 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹91.38 से बढ़कर ₹92.25 प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

चंडीगढ़: राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में 85 पैसे की वृद्धि के बाद नया रेट ₹97.27 से बढ़कर ₹98.12 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 84 पैसे महंगा होकर ₹85.25 से ₹86.09 प्रति लीटर पर आ गया है।