You are currently viewing सिख संगत के लिए बड़ी सौगात: जालंधर से मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू, अब हजूर साहिब जाना होगा सुगम; जानें कितने बजेगी फ्लाइट भरेगी उड़ान

सिख संगत के लिए बड़ी सौगात: जालंधर से मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू, अब हजूर साहिब जाना होगा सुगम; जानें कितने बजेगी फ्लाइट भरेगी उड़ान

जालंधर: पंजाब की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने आज आदमपुर (जालंधर) और मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ कर दिया है। इस नई सेवा को पंजाब के लोगों, विशेषकर सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सिख श्रद्धालु पंजाब से सीधे मुंबई के लिए उड़ान भर सकेंगे और वहां से तख्त श्री हुजूर साहिब के दर्शन के लिए आसानी से जा सकेंगे।

राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक नई उड़ान नहीं है, बल्कि यह सिख श्रद्धालुओं की बरसों पुरानी मांग को पूरा करने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने बताया कि पहले पंजाब से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) तक पहुंचने में, विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई होती थी क्योंकि कोई सीधी हवाई सेवा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार सिख समुदाय की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है।

यह उड़ान लगभग ढाई घंटे की होगी। विमान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और शाम 6 बजे मुंबई पहुंचेगा। यह उड़ान सेवा प्रतिदिन इसी समय पर उपलब्ध रहेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Direct flight from Jalandhar to Mumbai started