
मोहाली: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित शहीद भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का आज मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता को समर्पित करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
पंजाब सरकार ने एयरपोर्ट पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा स्थापित किया है, जहां यह प्रतिमा स्थापित की गई है। इस परियोजना पर लगभग छह करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रतिमा का मॉडल जयपुर में तैयार किया गया था और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इसे और बेहतर बनाया गया। आज का उद्घाटन समारोह बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
हालांकि इससे पहले प्रतिमा के अनावरण को लेकर पंजाब भाजपा की ओर से प्रदर्शन भी किया गया। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के उद्घाटन को लेकर विवाद पिछले दिनों से विवाद चल रहा है। दरअसल, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर 28 सितंबर को प्रतिमा का उद्घाटन होना था। लेकिन उस समय सीएम की तबीयत ठीक नहीं थी।
बीते दिनों मोहाली में बने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से पर्दा हटाकर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे भाजपा नेताओं के साथ जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
View this post on Instagram

CM Bhagwant Mann will inaugurate the 35 feet tall statue of Bhagat Singh today








