You are currently viewing राजा वड़िंग के मीडिया संबोधन के दौरान सांड ने किया Attack, VIDEO में देखें कांग्रेस प्रधान ने कैसे बचाई जान

राजा वड़िंग के मीडिया संबोधन के दौरान सांड ने किया Attack, VIDEO में देखें कांग्रेस प्रधान ने कैसे बचाई जान

जालंधर: जालंधर में वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रचार करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रविवार देर शाम मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीछे से एक सांड आया और लोगों पर हमला करने लगा। इस दौरान राजा वड़िंग ने साइड हटकर अपनी जान बचाई।

देखें VIDEO-

वड़िंग ने समय रहते सांड को आते हुए देख लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें राजा वड़िंग अपनी जान बचाने के लिए किनारे होते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सांड वहां से चला गया और राजा को उनके सुरक्षाकर्मियों ने वहां से निकाला।