You are currently viewing BSF चौक पर धमाका: एक्टिवा में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, धमाके की गूंज से सहमे लोग, आतंकी एंगल पर सस्पेंस, इलाके की घेराबंदी

BSF चौक पर धमाका: एक्टिवा में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, धमाके की गूंज से सहमे लोग, आतंकी एंगल पर सस्पेंस, इलाके की घेराबंदी

जालंधर: जालंधर में बीएसएफ चौक में मंगलवार रात 8 बजे के करीब इतनी जोरदार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी कि लोग दहल उठे, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्कूटी में ब्लास्ट के बाद लगी भयानक आग

दरअसल एक स्कूटी में इतना जोरदार ब्लास्ट हुआ कि उसके परखच्चे उड़ गए और साथ ही आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था कि पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट चुके हैं। फिलहाल घटनास्थल पर जांच-पड़ताल जारी है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

आतंकी हमला होने की आशंका

जांच एजेंसियां अब हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं कि क्या स्कूटी में पहले से विस्फोटक रखा गया था? अगर हां, तो किसने और कब? क्या गुरप्रीत खुद निशाने पर था या बीएसएफ मुख्यालय? सबसे अहम सवाल यह भी है कि गुरप्रीत के कोरियर लेकर आने की जानकारी किन-किन लोगों तक पहुंची थी।CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और हर छोटी-बड़ी जानकारी को जोड़ा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी. फिलहाल पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है.

हालांकि बीएसएफ हेडक्‍वार्टर के गेट के पास एक्टिवा में हुआ धमाका महज एक हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी आतंकी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है.  इस धमाके के बाद एक बार फिर पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था और सीमा पार से चल रही साजिशों पर गंभीर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं.

खुफिया एजेंसियों के अनुसार इस हमले के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों, विशेष रूप से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े होने का संदेह है. हालांकि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा क्यों कि पुलिस अभी इस पूरे मामले को लेकर गम्भीरता से जांच कर रही हैं।

BSF Chowk blast Jalandhar
Jalandhar Activa blast news
BSF HQ explosion Punjab
Scooter blast Jalandhar today
Punjab blast news today
Jalandhar breaking news blast
BSF Chowk incident latest update
Activa explosion cause investigation