You are currently viewing म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका: प्रसिद्ध गायक राजू पंजाबी का 33 साल की उम्र में निधन, सपना चौधरी संग दे चुके हैं कई सुपरहिट गाने

म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका: प्रसिद्ध गायक राजू पंजाबी का 33 साल की उम्र में निधन, सपना चौधरी संग दे चुके हैं कई सुपरहिट गाने

चंडीगढ़: प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी जो अपने हिट सॉन्ग “तू चीज़ लाजवाब” के लिए जाने जाते हैं उनका आज 22 अगस्त को निधन हो गया हैं। हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन महज 33 साल की उम्र में हुआ हैं।

बता दें कि हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी पीलिया से जूझ रहे थे। उन्होंने हिसार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे। दुर्भाग्य से, अपने स्वास्थ्य को बहाल करने के लिए किए गए सभी प्रयासों के बावजूद, आज सुबह 4:30 बजे उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद, राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर रावतसर में होगा।

हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने अपने करियर में दिए। उन्होंने देसी-देसी, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब, सैंडल जैसे गाने बहुत ही मशहूर हैं। हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी के साथ राजू पंजाबी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Om Visa (@om_visa)

Big shock to the music industry: Famous singer Raju Punjabi died at the age of 33, has given many superhit songs with Sapna Chaudhary